फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खर्च मांगने पर ससुरालियों ने पीटा, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Sun, 16 Mar 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। एक विवाहिता ने जब पति से बच्चों का खर्चा मांगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। बाद में पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर निवासी विवाहिता शायरून ने एसपी से शिकायत की थी कि वर्ष 2017 में 12 नवंबर को उसकी शादी ग्राम नगलिया थाना बिलासपुर निवासी शाकिर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने तीन बच्चों की जन्म दिया। शादी में दिए गए दान दहेज से उसके ससुराली खुश नहीं थे और तब से ही प्रताड़ित करते रहते थे।
दो मार्च को करीब दस बजे बच्चों का खर्च मांगने पर उसकी सुसराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जिसके बाद उसके जेठ ने उसके पति को फोन लगा दिया जो कि महाराष्ट्र में काम करने गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन लगाने के बाद उसके पति ने उसकी बात सुने बिना फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसके सभी ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति शाकिर सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें