फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निजी बसों और डग्गामार वाहनों से रोडवेज के राजस्व पर असर

Sat, 20 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। देश के विभिन्न प्रांतों से ऑल इंडिया परमिट लेकर चल रही ट्रैवल कंपनियों की बसों के कारण परिवहन निगम को भारी राजस्व हानि हो रही है। दिल्ली-आगरा रूट पर निगम को सालाना 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

निजी बसों और डग्गामार वाहनों से रोडवेज डिपो को रोजाना झटका लग रहा है। गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या वैसे ही कम रहती है। बाहरी बसें डिपो के आसपास से यात्रियों को ले जाती हैं। पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 50 से ज्यादा ऑल इंडिया परमिट वाली बसें सवारियां उठा रही हैं।
परमिट की शर्तों के अनुसार ऑल इंडिया परमिट की बसें बुकिंग के तहत एक ही स्थान से यात्रियों को लेकर दूसरे स्थान पर उतार सकती हैं, लेकिन ये बसें हल्द्वानी से लेकर दिल्ली तक रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के पास से सवारियां भर रही हैं।
विज्ञापन

इससे रामपुर डिपो से दिल्ली-आगरा रूट के यात्रियों की संख्या कम हो रही है। डिपो की बेहतर सुविधा न मिल पाने के कारण यात्री ट्रैवल बसों का रुख कर रहे हैं।
रोडवेज डिपो के राजस्व को लगातार झटका लग रहा है। दिल्ली के लिए डिपो का टिकट 475 रुपये है, जबकि निजी कार यात्रियों को 300 रुपये में दिल्ली पहुंचा रही है। इससे डिपो को प्रतिदिन करीब 67 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर डिपो के राजस्व में लगभग 20 फीसदी की कमी आ रही है।
डिपो का मौजूदा राजस्व लक्ष्य 11.20 लाख रुपये प्रतिदिन का है, जबकि आमदनी 9 से 10 लाख रुपये प्रतिदिन तक ही पहुंच पा रही है। ऐसे में बाहरी डग्गामार वाहन डिपो के राजस्व पर अतिरिक्त असर डाल रहे हैं।
000000
समय-समय पर विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करता है। परिवहन विभाग को भी कई बार डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए लिखा जा चुका है। ये बसें रोडवेज के पास से ही सवारियां भरती हैं। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रामपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें