फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिविल लाइंस से मालगोदाम तक सड़क पर अवैध कब्जा

Sun, 01 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस से मालगोदाम तक दुकानदारों ने अवैध तरीके से पांच-पांच मीटर तक दुकानें बढ़ा ली है और उन पर पक्के अतिक्रमण करा दिए हैं। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने इनको चिन्हित करते हुए जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा आसपास में लगे खोखे-खोमचों को तत्काल हटा दिया। अधिकारी बताते हैं कि यहां पर सड़क का कुछ एरिया पीडब्लूडी का भी आ रहा है जो दुकानदारों ने घेरा हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे के आसपास पालिका की टीम सिविल लाइंस पहुंची। यहां ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में जमीन का चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकन में पता चला कि दुकानदारों ने पक्के अतिक्रमण करा लिए है। पांच-पांच मीटर आगे जगह बढ़ा ली गई है। इस पर टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए जगह खाली कराने की चेतावनी दी है। इस बीच यहां पर लाइन से अस्थाई अतिक्रमण फैला हुआ था, जिसमें सड़कें भी जाम हो रही थी, इसको एक सिरे हटा दिया। इस बीच हर कोई अपना सामान लेकर भागता दिखाई दिया। दोपहर करीब चार बजे तक अतिक्रमण हटाया गया। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान इसी तरह से चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें