स्वार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्वार की टीम ने नगर एवं तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में स्वार के नवागत कोतवाल प्रमोद कुमार मलिक का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करेगा। कोतवाल ने व्यापारियों को साइबर क्राइम और उससे बचने के बारे में जागरुक किया। इस दौरान नवागत कोतवाल ने व्यापारियों को व्यापारियों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और कहा कि साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है सभी व्यापारी और आम जनता सतर्क रहें और साइबर क्राइम ठगों का शिकार होने से बचें। आगाह किया कि साइबर क्राइम बहुत ही खतरनाक है जिससे लोगों के कमाई हुई सारी पूंजी एक ही बार में खत्म हो जाती है। बताया कि साइबर क्राइम ठग अधिकारी बनकर फोन करता है तो आप उसके फोन को कट कर दें या थाने में सूचना करें और साइबर क्राइम ठागों से बचें । इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शिव ओतार सक्सेना उर्फ मन्नू भैया, उपाध्यक्ष अजेंद्र राठौर, महासचिव मुशर्रफ अली, हाशिम शान, गुड्डू हाफिज, अजीज मियां, फुरकान अली, रेहान अली, इरफान सलमानी, इरफान, बंटी खान, कदीर और इस्लाम आदि मौजूद रहे।संवाद