फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चुनाव की तैयारी में धंधेबाज खनन में मस्त

Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार रामपुर
विज्ञापन
स्वार में कोसी नदी के किनारे होता अवैध खनन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है वहीं खनन के धंधेबाज पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बेफिक्र होकर कोसी नदी से अवैध खनन के काम को धड़ल्ले से अंजाम देने में लगे है। इसके चलते नदी में दिनरात चल रही जेसीबी मशीनों की गड़गड़ाहटों ने आसपास के गांवाें के ग्रामीणों का जीना दूभर कर रखा है। 

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। इसकी तैयारी पूर्ण करने के लिये पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। इसका लाभ उठाते हुए खनन के धंधेबाज खुलेआम दिनरात कोसी नदी का सीना चीर जेसीबी मशीनों से अवैध खनन के काम को अंजाम दे रहे हैं। दिनरात नदी के घाटों पर रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां सरपट दौड़ रही है। इन अवैध खनन के धंधेबाजोें को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नही आ रहा है। उन्हें पता है कि इस समय पुलिस प्रशासन चुनाव एवं नेताओं की हो रही सभाओं में व्यस्त है। इसका लाभ उठाते हुए खनन के धंधेबाज बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि स्वार- रामपुर- बाजपुर, स्वार- मसवासी पट्टी मार्ग पर रेत से भरे ओवरलोड वाहन दिन रात सरपट दौड़ रहे हैं। पुलिस द्वारा इन रेत से भरे ओवरलोड वाहनोें के खिलाफ रोकथाम के लिए गंाव मानपुर स्वार मुंशीगंज तिराहे पर लगाई गई चैकपोस्ट भी बेमकसद दिखाई दे रही है। जबकि इन पोस्टों पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा रोजमर्रा सुविधा शुल्क लेकर रेत से भरे ओवरलोड वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। अगर ऐसे ही स्वार- रामपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी रहा तो बना मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाएगा। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि खनन कारोबारियों को चिह्नित कर शीघ्र रोकथाम के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें