फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेता लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को खदेड़ा

Mon, 20 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 फाजलपुर कोसी नदी घाट से अवैध खनन कर गुजरने वाले वाहनों से मार्ग जर्जर होने से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रेता लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को खदेड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।  

तहसील क्षेत्र स्थित कोसी नदी घाटों पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। फाजलपुर कोसी घाट पर खनन कर गुजरने वाले वाहनों के चलते गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से मार्ग पर पानी भर गया था। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घाट की ओर रेता लाने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को आते देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली को खदेड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कोसी नदी घाट पर हो रहेे अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान बाबू, धन सिंह, पप्पू, राम जी मल, हर किशोर, अशोक, महेंद्र, चंद्र पाल, करन, राम किशोर, जयपाल, रामचंद्र, बालगोविंद, जय किशन, राजू, रमेश चंद्र, करन सिंह, रूप किशोर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को कोसी नदी घाटों पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें