रामपुर। मसवासी क्षेत्र के मझरा सीतारामपुर गांव में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को धनौरी गांव के पास सेंट मेरी स्कूल के सामने मुख्य मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पांच अक्तूबर को रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 खेड़ा निवासी शुभम सैनी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उसकी बहन रीना की उसके पति धर्मेंद्र ने सिर पर सिल के बट्टे से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सीओ हर्षिता सिंह के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनौरी गांव के पास सेंट मेरी स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।