फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोपी पति पकड़ा

Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। शादी में मिले दहेज से संतुष्ट न होने से नाराज पत्नी को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने और तीन तलाक देने के मामले के आरोपी अब्दुल रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि छह नवंबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 2020 में आरोपी से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से आरोपी अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया करता था। आरोपी से उसके एक बेटी भी थी, मगर आरोप था कि दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात कराने की दवा खिलाई।
उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के ग्राम कोटरा से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें