रामपुर। त्रिपुरा में पिछले साल अक्तूबर माह में हुए साम्प्रदायिक दंगों की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के मामले में त्रिपुरा के मुख्य सचिव को मानवाधिकार आयोग ने रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर तलब किया है।
नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने बताया कि उन्होंने पिछले साल त्रिपुरा में हुई हिंसा के बाद फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट की अनदेखी को लेकर नवंबर माह में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर दिसंबर माह में आयोग ने संज्ञान लेते हुए त्रिपुरा के मुख्य सचिव को चार सप्ताह में जवाब देने को कहा था। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि आयोग ने उन्हें अवगत कराया है कि इस संबंध में तय समय में जवाब न देने पर त्रिपुरा के मुख्य सचिव को आयोग ने तलब किया गया है।