फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एचआर रॉयल क्लब ने एमएमके को सात विकेट से हराया

Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। स्व. जफर इकबाल, मुहम्मद आलम, मंसूर अख्तर, मास्टर सगीर मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंसब अली खेल मैदान पर एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब टांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएमके क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में एमएमके क्रिकेट क्लब के कप्तान समीर चंदाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 120 रन बनाए। प्रमुख बल्लेबाज परितोष ने नाबाद 50 रनों की उम्दा पारी खेली, जबकि सौरव रावत ने 25, पृथ्वी गेरा ने 19 और शारिक चौधरी ने 8 रन बनाए, अतिरिक्त रनों की संख्या 13 रही। एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से फरमाजिल और अदना ने 2-2 विकेट झटके, जबकि नासिर और नौवान ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम के बल्लेबाज नासिर पीटरसन ने नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली। जुनैद ने 18, अफसर अली ने 15 और उवैस खान ने 13 रन बनाए। अतिरिक्त रनों की संख्या इस पारी में 23 रही। एमएमके क्रिकेट क्लब की ओर से परितोष और असद कुरैशी ने 1-1 विकेट लिए, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब के नासिर पीटरसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार अब्दुल रज्जाक द्वारा प्रदान किया गया। मैच में कमेंट्री मुहम्मद सईद सागर, मुहम्मद इरफान, जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने की। स्कोरर सरफराज आलम और ऑनलाइन स्कोरिंग का कार्य मौलाना जुनैद व आकिब गुल ने किया। अंपायर की भूमिका अब्दुल और इफ्तिखार शेखू ने निभाई। यूट्यूब पर सीधा प्रसारण नाजिम अली द्वारा किया गया। टूर्नामेंट समिति के संयोजक हाजी सरफराज रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हाजी जुल्फिकार, हाजी मुबीन, अलकमा अमान, गुड्डू रहमान, शादाब कुरैशी, इफ्तिखार शेखू, सगीर माया, निज़ाम फरीदी, हाजी फुरकान, मुहम्मद इरफान, नूरुल हुदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें