फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में भीषण हादसा, छात्र और महिला की मौत

Sat, 09 Aug 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे कुंदरकी जलालपुर धर्मपुर कला रोड पर मिलक काजी गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम गजीपुर निवासी कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद इमरान 18 वर्ष की घटना स्थल ही मौत हो गई जबकि बाइक पर ही सवार क्षेत्र के ही ग्राम महलोली निवासी छात्र अहमद रजा और फैजाब गंभीर चोट आने से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी राजमिस्त्री नन्हे और उनकी पत्नी उम्मे तमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल पति पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उम्मे तमीम 53 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया जिनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। दोनों छात्रों समेत तीनों गंभीर रूप से घायलों को ही मुरादाबाद के निजी अस्पतालाें में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जब शवों को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की तो परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई और पीएम कराने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस लौट गई। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि अगर किसी भी पक्ष से तहरीर मिलती है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में जान गंवाने वाला छात्र मोहम्मद इमरान और उसके घायल साथी अहमद रजा और फैजाब कुंदरकी के मॉर्डन न्यू सैनिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़कर बाइक से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। हेल्मेट नहीं पहनने से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उसकी घटना स्थल पर ही जान चली गई जबकि उसके साथी दो छात्राें के भी काफी चोटें आई हैं।

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री नन्हे अपनी पत्नी उम्मे तमीम को दवाई दिलाने को बाइक से मुरादाबाद को जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि भीषण हादसे में उनकी पत्नी की ही जान चली जाएगी। उम्मे तमीम की मायके पर कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम बगरौआ है, जैसे ही हादसे के बारे में उम्मे तमीम के परिजनों को चला तो वह दौड़कर घटना स्थल पर आए और आनन फानन में इलाज के लिए पति पत्नी को ले गए लेकिन उम्मे तमीम के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन




मृतक छात्र मोहम्मद इमरान पढ़ाई लिखाई में होनहार था। वह अपने भाई फैजान से छोटा था। जवान बेटे के शव को देखकर मां संजीदा और इकलौती बहन निकहत भी गम से बेहाल थीं जिनको महिलाएं ढांढस बंधा रही थी। वहीं छात्र के पिता इशाक सैफी दिल्ली में लोहे का काम करते है जिनको फोन पर हादसे की सूचना दी गई तो वह दिल्ली से आए। छात्र इमरान की अचानक मौत होने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें