फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सोमवार तक बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अगले पांच दिन तक जिले भर में बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार 17 से 21 जून तक आंधी के साथ बारिश होगी। वहीं बुधवार सुबह के वक्त भी कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे सुबह के वक्त मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा जाते हैं। बुधवार सुबह भी मौसम कुछ बदला और आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे तक बादलों की लुकाछिपी बनी रही और इसके बाद धूप निकल आई। वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार 17 से 21 जून तक आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में 2 से 4 फ़ीसदी तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके बाद 22 से 26 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना । बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह के वक्त मौसम में गर्मी से राहत रही, लेकिन दिन में धूप के कारण एक बार फिर लोग गर्मी से परेशान रहे। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें