फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एप से होगी होली की निगरानी, जिले में 1254 जगह होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली के त्योहार को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एप से होली और हालिका दहन की निगरानी की जाएगी। जिले में 1254 जगह पर होलिका दहन होगा। इसके लिए अगले सप्ताह से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में शाहबाद क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

चार मार्च को होली है। इससे पहले पुलिस ने होली की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस इसके लिए जिला स्तर पर एक एप का निर्माण कर रही है। इस एप का नाम होलिका प्लेस विजिट रखा गया है। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी होलिका दहन से पूर्व होलिका दहन वाले स्थान पर जाएंगे। यहां कमेटी और लोगों को अपना नंबर साझा करेंगे। साथ ही एप में होलिका दहन वाले क्षेत्र का फोटो अपलोड करेंगे। होलिका दहन के दिन प्रत्येक एक घंटे में इसकी अपडेट एप में लाइव भेजेंगे।
जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कंट्रोल रूम से लगातार इसकी निगरानी की जाएगी। होली की ड्यूटी भी एप के माध्यम से लगाई जाएगी। पिछले वर्ष में होली कहीं भी कोई अप्रिय घटना या अन्य शिकायतें नहीं मिली थी। हालांकि शाहबाद क्षेत्र में होली के दो मेले लगेंगे। इसे देखते हुए यहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि एप लगभग बनकर तैयार है। इसका ट्रायल चल रहा है। जिले में 1254 जगह पर होलिका दहन किया जाता है। अगले सप्ताह पुलिस कर्मियों को ड्यूटी आवंटित कर दी जाएगी। कंट्रोल रूम से निगरानी भी शुरू होगी। कमेटी को पुलिस कर्मियों के नंबर भी साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें