फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित राशि एकमुश्त अदा करे सरकार : मेहता

विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में बैठक में पेंशनरों ने समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित राशि एकमुश्त अदा करे। वर्ष 2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें आज तक सरकार ने लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर हैं। रामपुर में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक समिति सभागार अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी ग्रेच्युटी, एरियर, पेंशन का एरियर, डीए का एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्युटेशन जैसी देनदारियां लंबित पड़ी हैं। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित देय राशि एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। बैठक में पेंशनर भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने और सदस्यता बढ़ाना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के महासचिव कृष्ण कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी पेंशनरों को संबोधित किया।इस मौके पर संयुक्त सचिव कृपाल नेगी, भगवान दास, रोशन लाल, जगत कपाटिया, सोहन ठाकुर, बालक राम भंडारी, मोहन लाल, संगत राम और दौलत राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक

बैठक में हेल्पएज संस्था ने पेंशनरों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। रणवीर राठौर ने पेंशनरों को ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा अधिवक्ता छाया राम शर्मा ने माता-पिता और वृद्धजन पालन-पोषण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भारत में साइबर अपराधों, डाटा सुरक्षा और ई. कॉमर्स से संबंधित कानूनी ढांचा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें