होली के त्योहार के बाद अब विभिन्न संगठनों के होली मिलन समारोह की धूम मची है। शनिवार को नगर में तीन संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बच्चों व युवाओं को पुरस्कृत किया गया। पटवा समाज उत्थान समिति की ओर से पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वेदप्रकाश पटवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। युवा और बाल कलाकारों संध्या देवल, अनुप्रिया, तनुश्री, प्रियांशी देवल, अभि देवल, गुंजन, क्षितिज देवल, उज्ज्वल आदि ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और भजन प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से शिक्षित और एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान रामसरन देवल, दिनेश कुमार पटवा, ओमकार सरन, अजय पटवा आदि मौजूद रहे।
चौसेनी वैश्य सभा ने भी पुराना गंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता ने महर्षि च्यवन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में गायत्री हवन कर मंगल कामना की गई। इसके बाद बच्चों ने डांस और होली गीत प्रस्तुत किए। इसमें शिवांग गुप्ता, अंबिका, अंशिका, प्रियांशी गुप्ता, निष्ठा, आशू गुप्ता, निपुण ने होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मनोज, राजू गुप्ता, सुंदर लाल, विजय, अनुज, रामसरन, अतुल कुमार, श्याम गुप्ता, आलोक, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी रोड के निकट माथुर वैश्य महिला मंडल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत ईश वंदना से की गई। समयबद्धता निकाली गई, जिसमें पूनम गुप्ता विजयी रहीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और होली गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान मधु, बबीता, सीमा, पारुल, सुषमा, सुनीता, रेनू, शिखा, मृदुला, परिधि, सीमा, अंजू आदि मौजूद रहीं।