फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट क्लब व पूरनपुर ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट सेविन- ए- साइड हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। जिसमें स्टूडेंट क्लब अैर पूरनपुर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

यंगमैन क्लब हॉकी मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच पूरनपुर और यंगमैन क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीम 4-4 गोल कर बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी स्टोक में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। सदन डेथ से निकले मैच के परिणाम में पूरनपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
दूसरा सेमी फाइनल मैच स्टूडेंट क्लब और पीलीभीत के बीच खेला गया जिसमें स्टूडेंट क्लब के तिबियान की शानदार हैट्रिक से टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। मैच में अंपायरिंग अब्दुल और मुमताज ने की जबकि टेक्निकल टेबल का कार्य राशिद और माविया ने देखा। मैच में कमेंट्री नासिर खां ने की। इस मौके पर बाक़र खां, जफर खां, हसीन उद्दीन खां, वक़ार खां, मुख्तार खां, असलम, यूसुफ खां आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के सचिव आसिम खां ने बताया कि 15 मार्च सोमवार को फाइनल मैच 4 बजे स्टूडेंट क्लब और पूरनपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें