फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और शाहजहांपुर मंडल की टीम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय खाद्य निगम राज्य स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इन मुकाबलों में शाहजहांपुर और लखनऊ मंडल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में पहला मैच लखनऊ और सीतापुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें सीतापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। दिनेश पाल ने 27 और राघवेंद्र ने 26 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से दिलीप ने चार और प्रभात ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ मंडल की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 140 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इसमें प्रभात ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। प्रभात को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शाहजहांपुर और बरेली मंडल के बीच हुआ। इसमें बरेली मंडल की टीम ने 15 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 74 रन बनाए। बरेली की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक बीस रन बनाए। शाहजहांपुर की ओर से संजय रावत और दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली। दीपक ने 35 रन की पारी खेली। दीपक को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया। मैच में अंपायरिंग नदीम मियां और पवन यादव ने की जबकि कमेंटरी प्रदीप और सोविंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें