फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हाईवे हुआ दुरुस्त, दौड़े वाहन

Sun, 25 Nov 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में निर्माणाधीन हाईवे पर फर्राटा भरते वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आदेश पर नेशनल हाईवे अथारिटी ने शनिवार की रात में नगर में केमरी तिराहे से भाखड़ा डैम तक सड़क के बीच से एक तरफ की सड़क के गड्ढे भरकर निर्माण कर दिया। हालांकि, निर्माण करने वालों को रात में यातायात को रोकने के लिए पुलिस की मदद  लेनी पड़ी।

पुलिस ने रात में ही भारी वाहनों का रुट को ग्राम मुल्लाखेड़ा से डायवर्ट कर दिया था। जबकि, छोटे वाहनों काे वन वाई वन करके हाईवे से ही गुजारा गया।  
विज्ञापन


रविवार की सुबह लोगों ने देखा कि नगर में जर्जर रोड की जगह चमचमाती  सड़क पड़ गई है। दिन निकलने के साथ ही रामपुर से रुद्रपुर जाने वाले वाहन फर्राटा मारते हुए दिखाई दिए। ज्ञात हो कि नगर में हाईवे बेहद जर्जर हालत में था।
विज्ञापन


जर्जर हाईवे की उड़ती धूल ने राहगीरों व खासकर दुकानदारों को परेशान कर दिया था। लोगों ने राज्यमंत्री से जर्जर हाईवे का निर्माण करोन की मांग की थी। राज्यमंत्री ने बताया था कि नेशनल हाईवे अथारिटी के अफसरों से बातचीत हुई है कि 23 नवंबर से नगर में कोतवाली के पास से सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें