फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू ने हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 12 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक रामपुर 
विज्ञापन
मिलक में हाईवे जाम करते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रोरा कला में हाईवे पर भाकियू(भानु  गुट) ने रविवार को किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार को  कोसा। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे किसान एक बजकर बीस मिनट पर फोर लेन पर पहुंच गए और उन्होंने तमाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जाम लगा दिया। इस दौरान आधे घंटे तक दोनों तरफ वाहन फंस गए।
विज्ञापन


जाम लगने पर सीओ दिनेश कुमार शर्मा और तहसीलदार राजेश कुमार पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। उन्होंने पीएम के नाम संबोधित एक छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में पांच एकड़ सीमा जोत के किसानों का कर्ज माफी कराने, आपदा से मरे किसानों का मुआवजा परिजनों को दिलाने, बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का अवशेष मुआवजा दिलाने, रेलवे ट्रैक पर आए दिन मालगाडी से बंद फाटक की समस्या को दूर करने को ओवर ब्रिज बनवाने, डा.स्वामीनाथन की सिफारिश लागू कराने की मांग शामिल है। ज्ञापन पर भानु प्रताप सिंह  गंगवार, आदेश  शंखधार, दयाराम, सिराज अहमद, करन गंगवार, वीरेंद्र कुमार,  बव्लू गंगवार,सोमपाल सिंह,ओमेंद्र देव, नरेश कुमार, जुनेद अहमद, हितेंद्र सिंह, अमित कुमार, रामपाल, धुरदेव थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें