जिला कारागार के दो बंदियों में एचआईवी के लक्षण मिले हैं। सेहत विभाग और जेल प्रशासन को अभी उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिला कारागार में बंदियों की सेहत खराब हो रही है। आए दिन बंदी बीमार हो जाते हैं। इसको देखते हुए कारागार विभाग ने जेलों में कैंप लगाकर बंदियों के सेहत का परीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
सेहत विभाग की सहयोग से दो दिन शिविर लगाया गया। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने टीबी और एचआईवी की जांच कराई। दो दिन के भीतर चार सौ बंदियों की सेहत का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान बंदियों का ब्लड टेस्ट भी कराया गया। जांच के दौरान दो बंदियों में एचआईवी के लक्षण मिलने की बात सामने सामने आई है।
कार्यवाहक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दो बंदियों में एचआईवी के लक्षण की बात सामने आई है। सेहत विभाग की ओर से अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान जो रिजल्ट आएगा उसी के अनुसार बंदियों का उपचार भी कराया जाएगा।