फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी

Sat, 27 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिष्टमंडल की ओर से सीएम से मुलाकात करने की बात कही गई। इसके साथ ही अगले माह होने वाले संगठन के सम्मेलन की सफलता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन



संगठन की शौकत अली मार्ग पर हुई बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पहले प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का स्वागत किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सेल गठित करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी।


उन्होंने कहा कि व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए एक शिष्टमंडल सीएम से भी मुलाकात करेगा। इसके बाद उन्होंने 13 मार्च को बरेली में होने वाले प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन की सफलता की अपील की। इस दौरान राजीव मांगलिक, पीयूष जिंदल, वीरेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, अनुज सक्सेना, पुनीत, महेश जुनेजा, मनु मांगलिक, दिलीप रस्तोगी, अमित सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें