फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथ छुड़ाकर भागा हिस्ट्रीशीटर 

Sun, 15 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैदनगर रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने खिजरपुर पहुंची पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। यहां पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ तो लिया,लेकिन हंगामे के बीच वह पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ।                       

अजीमनगर थाना क्षेत्र की खौद चौकी के पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार की देर शाम खिजरपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे घर से ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी लेकिन इस बीच हंगामा शुरू हो गया। इस बीच हिस्ट्रीशीटर पुलिस वाले से हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच सिपाही देखते ही रह गए। पुलिस वालों ने बाद में उक्त हिस्ट्रीशीटर की तलाश की,लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें