फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खुद के ही बैल ने पटका, सीने पर पैर रख ली जान

Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। ग्राम अंधापुरी में बृहस्पतिवार दोपहर खेत पर काम कर रहे किसान की बैल के हमले से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छोटे लाल (60) परिजनों के साथ खेत पर मिर्च तोड़ने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे काम खत्म होने के बाद वह बैलगाड़ी जोड़ने लगे। तभी अचानक बैल बिदक गया और छोटे लाल पर हमला कर दिया।
बैल ने पहले उन्हें सींग मारकर गिराया, फिर उठने से पहले ही सीने पर पैर रख दिया। इसी दौरान बैलगाड़ी भी उनके ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें