सोनकपुर गांव के जंगल में मिले अवशेष, पुलिस ने समझाकर कराया शांत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। थाना टांडा क्षेत्र के सोनकपुर गांव के जंगल में शनिवार को पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। कोसी नदी के तटबंध के पास जंगल में पशु अवशेष देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय अवशेष होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर स्वार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मिले अवशेष काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं।
कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि यह मामला थाना टांडा क्षेत्र से संबंधित है और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री देवेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।