फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे मुरादाबाद -बरेली मार्ग स्थित आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के पास कार की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। टक्कर लगने के बाद टेंपो में सवार लोगाें में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जिसमें टेंपो चालक , मुरादाबाद निवासी महिला विमला, महिला का बेटा अनुज, भांजी वैष्णवी और मुरादाबाद का ही 15 वर्षीय लकी घायल हो गया। टेंपो सवार सभी लोग मुरादाबाद से रामपुर अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। यातायात प्रभारी नवनीत कुमार ने बताया कि मामूली रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें