फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होगी फिजियोथेरेपी और विभिन्न जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने डी-डायमर, आईएल-6 और फेरिटीन जांच सुविधा का जिला अस्पताल में शुभारंभ किया। इससे पैथोलॉजी सेवाओं को और अत्याधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने फीता काटकर फिजियोथैरेपी यूनिट की शुरुआत की।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने जिला अस्पताल में जांच सुविधा एवं फिजियोथैरेपी यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मित्रा आदि से मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी एडवांस टेस्टिंग के अंतर्गत इन जांचों की आवश्यकता को महसूस किया गया था। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने एवं पैथोलॉजी सेवाओं को और अधिक अत्याधुनिक बनाने की दिशा में यह जांच मशीन अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस जांच मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के शरीर में डी-डायमर जांच से खून की तरलता, आईएल-6 से संक्रमण का स्तर और फेरिटीन से खून में आयरन की कमी की बेहतर जांचें संभव होंगी। डीएम ने फिजियोथैरेपी के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत उन्हें टाइम स्लॉट की सुविधा प्रदान करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत जिला अस्पताल में तैयार किए गए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। पीएम केयर्स के अंतर्गत 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है, जिसका बेसिक स्ट्रक्चर तैयार कर रहे ठेकेदार से जिलाधिकारी ने कहा कि 31 जुलाई तक प्लांट के लिए निर्धारित बेसिक स्ट्रक्चर तैयार हो जाना चाहिए, ताकि आगामी 15 अगस्त तक प्लांट स्थापना के कार्य को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें