फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर को झमाझम बरसे बदरा    

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश में कुछ इस तरह से जाते बाइक सवार।
विज्ञापन
  बुधवार को कुछ देर को झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम में कुछ ठंडक हो गई। हालांकि कुछ देर में ही धूप निकल आई लेकिन, शाम तक धूप और बादलों की लुकाछिपी  चलती रही।      
विज्ञापन


मंगलवार दिन में कुछ देर बारिश के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। बुधवार को भी सुबह करीब 11 बजे और इसके बाद दोपहर करीब पौने बारह बजे बारिश हुई। बारिश भले ही थोड़ी देर हुई लेकिन, काफी तेज हुई। बारिश के कारण मौसम भी खुशनुमा हो गया।

बारिश के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। किसान बारिश से फसल को होने वाले नुकसान को लेकर   परेशान हैं।
विज्ञापन


मिलक में बारिश से फिसलन के कारण राहगीर परेशान रहे। नगर एवं क्षेत्र में बारिश से खस्ताहाल सड़कों पर कीचड़ हो गया है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशानी हो रही है।  हाईवे पर तीन बत्ती चौराहे से नवदिया मोड़ कई स्थानों पर टूटी है। वहीं जामा मसजिद के पास खराब सड़क ने बारिश में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बीच तेज हवाओं के कारण किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान को हो रहा है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें