फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भीषण कोहरे ने रोक दी 10 ट्रेनों की रफ्तार, जनसेवा एक्सप्रेस रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का बिगड़ा शेडयूल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

-ठंडी हवाओं के चलने से बढ़ी ठिठुरन, घंटों इंतजार करते रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। भीषण कोहरे और धुंध के कारण बुधवार रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित रहा। करीब 10 ट्रेनें दो से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे 18 मिनट देरी से पहुंची। वहीं सत्याग्रह एक्सप्रेस, सरयु यमुना एक्सप्रेस, इंटरसिटी, बाघ एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, अवध असम, जम्मूतवी और गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी एक घंटे तक की देरी से प्लेटफॉर्म पर आईं। जनसेवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में नहीं रहे ज्यादा यात्री
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो में बसों का हाल काफी खराब रहा है। सर्दी के चलते ज्यादा यात्रियों ने सफर नहीं किया। ऐसे में रामपुर से काफी बसें खाली गई है। जबकि कई बसें परिचालकों के अभाव में रोडवेज डिपो में ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें