फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, लोगों ने की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने जहां तीन माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की तो नवोदय विद्यालय के छात्राें ने एक्सरे न होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने कर्मियों को छात्रों का एक्सरे करने की बात कहीं, लेकिन छात्रों का एक्सरे नहीं हो सका। दरअसल छात्र सभी का एक्सरे कराना चाहते थे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी पांच छात्रों का एक्सरे करने की बात कही, जिससे वे चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव रविंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महिला अस्पताल में बने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद मरीजों के लिए पर्चा बनाने वाले काउंटर और पेयजल की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही ड्रग हाउस, ओपीडी कक्ष, वार्ड के साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने अभिलेखों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उनके पास नवोदय विद्यालय के छात्र और स्वास्थ्य कर्मी शिकायत लेकर पहुंच गए, जिस पर सचिव ने सीएमएस को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव से स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। जिस कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी पर सचिव ने सीएमओ को जल्द वेतन दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें