फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम खां की अग्रिम जमानत सुनवाई अब 16 अगस्त को

Sun, 11 Aug 2019 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : ANI
विज्ञापन

सांसद आजम खां की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई अब 16 अगस्त को होगी। सांसद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

 
किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में घिरे सपा सांसद आजम खां पर जमीनों को कब्जाने के 27 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे कायम हैं। पिछले दिनों सपा सांसद की ओर से अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमीनों पर कब्जे से जुड़े पांच मामलों में अग्रिम जमानत दाखिल करने के लिए याचिका कोर्ट में दायर की गई थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन शुक्रवार से वकीलों की पांच दिन की हड़ताल शुरू हो गई। इसके बाद वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। लिहाजा इस मामले की सुनवाई भी टल गई।अब इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें