फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पैन कार्ड मामले में हुई थी सात साल की सजा, अभियोजन ने भी दाखिल की है अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला की सात साल की सजा के खिलाफ दायर अपील पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इस मामले में अभियोजन की ओर से भी सात साल की सजा बढ़ाए जाने के प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन

दो पैन कार्ड मामले में एमपी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा व पचास-पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अभियोजन की ओर से भी इस मामले में सजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर अपील दायर की गई है, जिस पर सेशन कोर्ट में अभियोजन की ओर से समय की मांग की गई है। फिलहाल इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें