फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर खां की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डूंगरपुर में लूटपाट व तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उनके मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी थी। लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई।इ सी तरह जौहर विश्वविद्यालय कर्मियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई वकीलों की हड़ताल की वजह से नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गंज थाने में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां पर डूंगरपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और लूटपाट करने के मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इन मामलों में अग्रिम जमानत पाने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली है। लूटपाट, मारपीट व तोड़फोड़ के पांच मामलों में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट में दाखिल की है। जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी।लेकिन वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। इसी तरह जौहर यूनिवर्सिटी में मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबों के मामले में पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार कर्मचारियों वसी उर रहमान, नासिर, फिजा उल्ला व फईम मियां की जमानत अर्जी पर भी मंगलवार को सुनवाई होनी थी।लेकिन इनके मामले की भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें