रामपुर। यतीमखाना प्रकरण के तीन मुकदमों में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 अप्रैल तय की है।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है जिसमें सोमवार को तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को यतीमखाना प्रकरण से जुड़े तीन मामलों में सुनवाई हुई जिसमें सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।