रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मुकदमे में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से जवाब देने के लिए वक्त मांग लिया गया, जिसके बाद सुनवाई की तिथि 26 मार्च निर्धारित कर दी गई।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में रिपोर्ट भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। पुलिस इस मुकदमें में जांच कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है, जिसमें आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई थी। इस मामले में आजम खां के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई थी, जिसका जवाब देने के लिए अभियोजन की ओर से समय मांगा गया। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 26 मार्च निर्धारित कर दी एडीजीसी रामऔतार सैनी ने बताया कि इस मामले में सपा सांसद के अधिवक्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई गई है,जिस पर अब सरकारी पक्ष की ओर से जवाब दिया जाना है। इस मामले में अब 26 मार्च को सुनवाई होगी