फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 195 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 88 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। इस दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को जिले की तहसीलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। शाहबाद, रामपुर एवं टांडा के युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जबकि स्वार, बिलासपुर एवं मिलक तहसील में भी रोजगार मेले आयोजित किए गए। निर्धारित समय से युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 250, जेनेवा क्राप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सेल्स एक्जीक्यूटिव के 49, पुखराज हैल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वेलनेस एडवाइजर के 55 पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। इसमें 195 युवाओं ने साक्षात्कार दिए, जिसमें से 88 युवाओं का चयन कंपनियों द्वारा कर लिया गया। सिक्योरिटी गार्ड के लिए सर्वाधिक 52 युवा चयनित हुए। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में आगे भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जरूरी है कि युवा अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें