रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में दर्ज 12 मामलों में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। अब कोर्ट ने अगली तारीख पांच जनवरी तय की है।
यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे। ये मुकदमे 2019 में दर्ज हुए थे। उन पर आरोप हैं कि उनके इशारे पर बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। साथ कई लोगों के घर भी ध्वस्त कर दिए गए थे। सोमवार को इन 12 मामलों में सुनवाई थी, जिसमें आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट ने इन मामलों में अगली तारीख पांच जनवरी तय की है।