फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो पैन कार्ड मामले में अब छह अप्रैल को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को बचाव और अभियोजन पक्ष की ओर से फिर पत्रावली दाखिल की गईं। अब इस मामले सुनवाई छह अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष की ओर से पत्रावलियां दाखिल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार सोमवार को बचाव व अभियोजन पक्ष की ओर से पत्रावलियां दाखिल किया गया। अब इस मामले में छह अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें