फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम के यतीमखाना मामले में सुनवाई टली

Wed, 23 Oct 2024 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना मामले में मंगलवार को गवाह बरेली के नवाबगंज थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा कोर्ट पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, डकैती व मारपीट के आरोप में 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह सभी मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं,वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें