रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में मंगलवार को गवाह के कोर्ट नहीं पहुंचने से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
सिविल लाइंस निवासी क्वालिटी बार संचालक गगन अरोड़ा की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ बार को कब्जाने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह बीमार चल रहा है, इस वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो सका।
00000
अधिवक्ता हत्याकांड में अब 28 को सुनवाई
रामपुर। अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 28 सितंबर को होगी। यहां बताते चलें कि फरवरी में जिला पंचायत दफ्तर में अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आरोपी जिला पंचायत कर्मी असगर अली जेल में है। संवाद