फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बसाहरा में ग्रामीण स्तरीय डे-नाइट वॉलीबाल चैंपियनशिप का रोमांच 7 से

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 35 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ मिलेगी ट्रॉफी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
बुशहर ग्रीन वैली नवयुवक मंडल बसाहरा की ओर से ग्रामीण स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 7 से 11 अक्तूबर तक बसाहरा में आयोजित होगी। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष नीतीश की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमों को ही प्रवेश देने का फैसला लिया गया है। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। टीमों का लाइव ड्रॉ 4 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 35 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये नकद पुरस्कार सहित ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट अटैकर, बेस्ट सेटर, इमर्जिंग प्लेयर और बेस्ट लिब्रो के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। चैंपियनशिप के दौरान महिला रस्साकशी प्रतियोगिता और लोकनृत्य कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। नवयुवक मंडल के प्रधान नीतीश, उपप्रधान बलवंत, सचिव रजत, सहसचिव आकाश धीमान और कोषाध्यक्ष योगेश ने क्षेत्र के युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है और नशामुक्त समाज निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें