फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में सुनवाई टली

Tue, 06 Oct 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह के कोर्ट में पेश न होने के कारण अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

इस मुकदमे में पूर्व शहर कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी की गवाही होनी थी। यह मामला मुहल्ला बेरियान निवासी नन्हे ने दर्ज कराया था। नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि डूंगरपुर प्रकरण में गवाही देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां भी आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आजम खां समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए थे। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार, इस मामले में गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं, जिस पर अब इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें