छह सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने गुरुवार यानी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार से इमरजेंसी सेवा भी ठप करते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों संविदा कर्मियों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मी दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठाया।
इस अवसर पर डा. वीएन पांडे, रेहान खां, दूल्हा खां, अमान, डा. वीके शर्मा, डा. सलीम अख्तर, मोहम्मद नाजिर, प्रभात कुमार, राजकुमार, प्रीति चौधरी, बब्लू सागर, धर्मपाल, महेंद्र, राखी यादव, कृष्णा, सुषमा, मिथलेश आदि मौजूद रहे।