फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकृत अस्पताल को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बिना पंजीकृत अस्पतालों एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने सभी संदिग्ध संचालकों को नाम सहित नोटिस जारी कर 13 अक्तूबर तक कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथि तक अपने चिकित्सा प्रमाणपत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने इस बारे में बताया कि पैथोलॉजी लैब और अस्पताल संचालकों के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें