बिलासपुर में शादी का झांसा देकर हरिद्वार में अपनी एक प्रेमिका को छोड़कर खजुरिया थाना क्षेत्र का विवाहित युवक अपने घर चला आया। प्रेमिका भी उसे खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। जहां युवती ने जमकर हंगामा किया। सुबह युवती धोखा देने के आरोपी युवक को अपने साथ हरिद्वार लेकर चली गई।
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित फार्म हाउस पर काम करने वाली एक दलित किशोरी को फार्म हाउस पर काम करने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। अपह्त की मां ने पुलिस से पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
गांव निवासी एक दलित महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। गरीबी हालत में उसकी 14 साल की बेटी गांव के ही एक फार्म हाउस पर काम करने जाती थी। महिला का आरोप है कि फार्म हाउस पर ही बिहार जिले का एक युवक भी काम करता था।
आरोप है कि 15 अक्तूबर को युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। वह पुत्री को लगातार ढूंढ रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री का अपहरण फार्म हाउस पर काम करने वाले युवक ने ही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।