फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: केंद्रीय टीम ने समेज गांव पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा, बाढ़ में बह गया था गांव

Sat, 26 Oct 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

 शिमला व कुल्लू जिले की सीमा पर समेज गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शनिवार को केंद्र से टीम पहुंची।
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने समेज गांव पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला व कुल्लू जिले की सीमा पर समेज गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शनिवार को केंद्र से टीम पहुंची। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने समेज में हुए हर तरह के नुकसान के आंकड़े जुटाए। आपदा में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घरों क्षतिग्रस्त हुए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रशासन के अधिकारियों से ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिहिर कुमार की अगुवाई वाली टीम नुकसान का जायजा लेने के बाद शिमला लौट गई।

विज्ञापन


बता दें कि 31 जुलाई की रात को श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर बादल फटने से समेज खड्ड में भयंकर बाढ़ आई थी। इसके चलते सरपारा पंचायत का समेज गांव पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। त्रासदी में शिमला और कुल्लू जिले के 36 लोग लापता हो गए थे और 37 मकान चपेट में आ गए। इनमें 32 मकानों का नामोनिशान मिट गया था। 36 लोगों में से अभी तक कुछ ही के शव मिले हैं। करीब एक दर्जन लोगों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि केंद्रीय दल ने समेज गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें