फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमजा मियां बने हाथी के साथी

Wed, 03 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरमहल की तीसरी पीढ़ी ने भी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के रूप में सियासी सफर की शुरुआत कर दी है। हमजा मियां ने अपना सियासी सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू किया है। इसकी औपचारिक घोषणा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को नूरमहल में हुए कार्यक्रम में की।
विज्ञापन



स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। यूं तो हमजा मियां साल 2012 में हुए विधानसभा चुनावों और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भी कई जनसभाओं में शामिल हुए लेकिन, सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं बने।


बुधवार को नूरमहल में हुए कार्यक्रम में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमजा मेरे भतीजे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने का सही निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या, अवैध खनन, अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन



किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सपा का एक ही आदर्श है कि जो जितना बड़ा अपराधी वो उतना बड़ा ही समाजवादी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन की बात कहकर सत्ता में आई, लेकिन लोग महंगाई की मार झेेल रहे हैं। भाजपा और सपा ने प्रदेश में अब तक तीन सौ से अधिक दंगे करवा दिए हैं।


वहीं बसपा सरकार में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। भाजपा और सपा में साठगांठ हो गई है, जो कि 29 जनवरी को संयुक्त सदन कार्रवाई में सामने आई। जब भाजपा ने कोई विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को लेकर बसपा 8 फरवरी से शुरू होने वाले सदन की कार्रवाई का भी विरोध करेगी।


एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी न होने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। इस दौरान बसपा विधायक युसूफ अली, जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र, ब्रह्मस्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह रवि, पूर्व मंत्री हाजी अकबर, डा. तनवीर अहमद, प्रदीप गंगवार, प्रेमपाल सैनी, महेश सागर, बांके लाल सागर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें