फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंधी से उड़ गई आधे शहर की बिजली, तार टूटे, खंभे गिरे

Wed, 24 Apr 2024 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तेज अंधड़ और तूफान ने एक साथ पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। शाम चार बजे से चलीं 18.4 किमी की हवा से शहर समेत कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए। शहर में जहां आधे शहर की बत्ती गुल रही तो वहीं स्वार में 12 गांवों की बिजली बाधित रही है। जिलाधिकारी के अलर्ट करने के बाद बिजली कर्मी रात भर फाल्ट सही करने में लगे रहे। जबकि कई जगह पर क्षति भी हुई है। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे मौसम में कुछ नरमी थी। इसके बाद 11 बजे तक तेज चटक धूप के साथ भीषण गर्मी रही है। जिससे आम जन जीवन बेहाल रहा है। दोपहर में गर्मी से जूझते लोगों को शाम करीब चार बजे काफी राहत मिली। हल्के बादल छा गए। इसके बाद 18.4 किमी हवाओं के साथ तेज आंधी चलने लगी। जिससे हल्की बूंदा-बांदी से जहां मौसम खुशगवार हुआ तो वहीं कई जगह पर नुकसान हो गया। शहर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रामपुर शहर में मोहल्ला सिविल लाइन, पहाड़ीगेट, शाहबाद गेट, पनवड़िया समेत कई इलाकों में पोल गिर गए। जिससे तार उलझकर टूट गए और आधे शहर की बत्ती गुल रही है।
हालांकि जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारी पोल सही करने के लिए दौड़े। देर रात तक बिजली सही नहीं हो सकी है। इधर, टांडा सें स्वार को जा रही 32 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन पर कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर गिरीं तो लाइन के ब्रेकडाउन हो गया। ब्रेकडाउन के कारण नगर और आसपास के 12 गांवों में अंधेरा छा गया। ब्रेकडाउन का पता लगाकर उसे दूर करने के लिए विद्युत कर्मियों में पेट्रोलिंग की। दढि़याल से लेकर अनेक जगह विद्युत लाइन पर पेड़ अथवा डालियां गिरी मिलीं, जिन्हें हटाने में शाम के सात बज गए। बताया जा रहा है कि अभी बिजली सही नहीं हो सकी है। इसके अलावा बिलासपुर, शाहबाद, मिलक समेत कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग करती रही।
विज्ञापन


कहीं टूटे शोरूम के शीशे, कहीं आम की कच्ची फसल गिरी
पटवाई में चली आंधी से एक रेडीमेड गारमेंट के शोरूम के शीशे चटक कर टूट गए। साथ ही गेहूं की फसल खराब हो गई। जिससे काफी नुकसान हो गया। इसके अलावा शाहबाद में खासकर किसानों को नुकसान हो गया। आम के बागों के ठेकेदारों को नुकसान हुआ। वहीं गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी थी। तेज आंधी के कारण फसल वह भी उड़ गई। खेतों में पड़ा भूसा भी उड़ गया। इसके साथ ही बिलासपुर, केमरी, मिलक में तेज आंधी चली है।
-
वर्जन: मौसम में अचानक बदलाव आया है। इससे गर्मी से राहत मिल गई है। बुधवार को भी इसी तरह से मौसम रहने की संभावना बनी हुई है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, रामपुर

रामपुर में कुल चार पोल गिरे हैं। जिससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अभी सप्लाई संभाली जा रही है। देर रात 12 बजे तक बिजली सप्लाई सभी जगह की सुचारू हो सकेगी। -इमरान खां, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें