श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी सिविल लाइंस क्षेत्र में विभिन्न गलियों में घूूमते हुए गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा तक पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।
इसके बाद गुरुद्वारे में संगत ने गुरुवाणी का पाठ किया। गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुवार से की गई, जों 22 नवंबर तक निकाली जाएगी।
इसके बाद पाठ श्री सुखमनी साहिब, पांच वाणियां अरदास, नगर कीर्तन, अटूट लंगर आदि का भी आयोजन होगा। शु्क्रवार को प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से हुई। इसके बाद बीपी कालोनी में विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी दोबारा गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पर पहुंची।
इस दौरान रणजीत कौर, गुरमीत कौर, विंदरजीत कौर, दर्शन सिंह खुराना, गुरचरन सिंह, जोगिन्दर सिंह, नरेंद्र पाल, हरीश अरोड़ा, धनवंत सिंह, महेंद्र अरोड़ा, मिथलेश कौर, अमरजीत कौर, संजोग, गुरबचन सिंह, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।