गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीन जनवरी को निकाले जाने वाले विराट नगर कीर्तन में सभी की भागेदारी सुनिश्चित करने और जिम्मेदारियों का निर्वाह करने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में आयोजिक कोर कमेटी की बैठक में कहा गया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाशोत्सव है। इसे पिछले सालों से भी अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभातफेरी लगातार निकाली जा रही है। तीन जनवरी को विराट नगर कीर्तन में पूरे शहर की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया।
आठ जनवरी तक होने वाले सभी कार्यक्रमों पर विचार हुआ। जिसकी जो जिम्मेदारी है वह बखूबी निभाएगा। बैठक में स्वार और बिलासपुर गुरुद्वारा साहब के प्रबंधक भी मौजूद रहे। तीन जनवरी को पूरे जिले का सबसे बड़ा आयोजन रामपुर में होगा। कोर कमेटी की बैठक में जिलेभर से चार सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिसमें मुख्य रूप से निर्मल सिंह, दर्शन सिंह खुराना, गुरुचरन सिंह आहूजा, निहाल सिंह, नानक सिंह, जगजीत सिंह, जगमोहन सिंह, निर्वेर सिंह, वीबी चरन कौर, रंजीतकौर आदि मौजूद रहे। संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। अंत में प्रधान गुरजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।