फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी का गेस्ट हाउस वीआईपी के लिए खोलने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में बना लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस अब वीआईपी के लिए खोला जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने गेस्ट हाउस को चालू कराने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा, लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए बिजलीघर के बराबर से रास्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से जौहर विश्वविद्यालय के पास वीआईपी गेस्ट हाउस के निर्माण को मंजूरी मिली थी। 2012 में मंजूर हुए गेस्ट हाउस के लिए करीब सवा दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। निर्माण पर 2.97 करोड़ रुपये खर्च होने थे। इसके बाद निर्माण कार्य किया गया, जहां लक्जरी सुविधाओं युक्त गेस्ट हाउस बनाया गया लेकिन, इस गेस्ट हाउस के लिए रास्ता जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर से बनाया गया था, जहां यूनिवर्सिटी का गेट भी बना है। इसी वजह से गेस्ट हाउस चालू नहीं हो सका था। तब से गेस्ट हाउस पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बंद है। ऐसे में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गेस्ट वीआईपी के लिए खोल दिया जाए। लिहाजा, लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। विभागीय स्तर पर गेस्ट हाउस में स्टाफ से लेकर वहां तक पहुंचने के लिए यूनिवर्सिटी के बाहर से ही रास्ते की व्यवस्था की जा रही है। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस तक जाने के लिए बिजलीघर के बराबर वाले रास्ते का प्रयोग किया जाएगा। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें